Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में एनुअल एथलेटिक मीट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया




रानीगंज-रानीगंज गर्ल्स कॉलेज एनुअल एथलेटिक मीट स्पोर्ट्स कार्यक्रम की गुरुवार शुरुआत की गई। रानीगंज गर्ल्स कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की तरफ से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में एक सौ 200 मीटर लांग जंप, स्लो साइकिल, शॉट पुट सहित कई तरह के खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज थाना के नए आईसी सुदीप्तो दासगुप्ता, डॉक्टर शुभेंदु माझी, पंजाबी मोड़ फाड़ी आईसी रियाजुद्दीन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा झंडोत्तोलन कर की गई। इस दौरान विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति आकर्षण बढ़ता है और यह जरूरी भी है। हमारे देश में भी अब कई तरह के एथलेटिक गेम्स शुरू किए गए हैं, एक से बढ़कर एक प्रतियोगी प्रतियोगिता जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें भी जरूरत है ऐसा ही कुछ कर दिखाने की। वही गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल छवि दे ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों के पीछे नहीं बल्कि पुरुषों से भी आगे निकल रही हैं तो फिर खेलकूद प्रतियोगिता में वे लोग पीछे क्यों रहें। हमारी इस प्रतियोगिता करवाने कि मुख्य बचाई यही रही है की बच्चियां हरे क्षेत्र में आगे निकले। आज के इस कार्यक्रम में स्टूडेंट यूनियन की तरफ से एलुमनी एसोसिएशन के सचिव झीलिक चटर्जी, अध्यक्ष श्रावणी अधिकारी, स्टूडेंट यूनियन रिप्रेजेंटेटिव पूजा चटर्जी, कोषाध्यक्ष और पूर्व जीएस दीपिका बाउरी उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त