Slide 1 Slide 2 Slide 3

ईस्टर्न एवं सेंट्रल रीजन चार्टर्ड एकॉउंटेंट के कार्यकारिणी कमिटी के निर्वाचन हुआ रानीगंज टीडीवी कॉलेज में




  रानीगंज-ऑल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट के ईस्टर्न रीजन एवं सेंट्रल रीजन के कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव रानीगंज चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट के द्वारा रानीगंज टीडीबी कॉलेज मतदान कराया गया.चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता से चार्टर्ड एकाउंटेंट मनीष अग्रवाल थे.  रानीगंज इंस्टिट्यूट ऑफ  चार्टर्ड एकाउंटेंट  के सचिव राज कुमार गढ़वाला ने बताया कि  पूरे भारतवर्ष में चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यकरिणी कमेटी के लिए यह चुनाव हो रहा है,जिसमें ईस्टर्न रीजन काउंसिल के लिए 11 प्रार्थी चुनाव में है, जिसमें पांच सदस्यों को चुनना है,वहीं सेंट्रल काउंसिल में कुल छह प्रार्थी उम्मीदवार के रूप में है, जिसमें 3 सदस्यों को चुनना है. रानीगंज शाखा में कुल 169 वोटर है ,जिसमें लगभग 70 चार्टर्ड एकाउंटेंट रानीगंज के बाहर है,जबकि यहां उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट में 70 प्रतिशत चार्टर्ड एकाउंटेंट ने मतदान में हिस्सा लिया.अन्य चुनावों की तरह ही पुलिस की कड़ी निगरानी में मतदान हुआ. उन्होनो कहा कि यह कमेटी 3 वर्षों तक कार्य करेगी.ईस्टर्न रीजनल में जीते हुए उम्मीदवार ईस्टर्न रीजन में प्रतिनिधित्व करेंगे,जबकी सेंट्रल कौंसिल के जीते उम्मीदवार ईस्टर्न रीजन से सेंट्रल रीजन में प्रतिनिधित्व करेंगे. वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंस एवं सरकारी निर्देश का पालन किया गया है. टीडीबी कॉलेज के प्रिंसिपल की देखरेख में यह चुनाव हुआ . चुनाव पश्चात कॉलेज के प्रिंसिपल एवं पुलिस के सामने बैलट बॉक्स को सील करके कोलकाता भेजा गया है.मतदान करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट में ललित अग्रवाल ,अजय बगड़िया,गोपाल अग्रवाल, रूबी गढ़वाला, संजय अग्रवाल  आदि थे. वरिष्ठ सी ए ललित अग्रवाल ने कहा कि काफी शांति पूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न हुआ . 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त