केंदा एरिया के न्यू केंदा में दुसरे दिन भी आग नहीं बूझा, घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे विधायक हरेराम सिंह एवं केंदा एरिया एजीएम




जामुड़िया-इसीएल के केंदा एरिया न्तर्गत न्यू केंदा परित्यक्त कोयला खदान में आग लगने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है, लोगों ने आशंका जाहिर की है कि आने वाले दिनों में यह आग इलाके के बड़े हिस्से में फैल सकती है. स्थानीय लोगों का दावा है कि 24 घंटे के अंदर एक किलोमीटर से ज्यादा आग किसी भी वक्त कहीं भी फैल सकती है.आग बंद खदान के लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर खदान के मुहाने से आग निकल रही है. इसके साथ ही खदान में लगातार विस्फोट की आवाजें हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत है. स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके के इस हिस्से में करीब साढ़े पांच हजार लोग रहते हैं.बाद में जब ईसीएल केंदा एरिया के एजीएम ए गंगोपाधायाय और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए इलाके के लोगों ने  उन सभी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद लोगों को शांत करने के लिए पुलिस प्रशासन अधिकारी ईसीएल सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचे. सोमवार दोपहर पुलिस प्रशासन और ईसीएल अधिकारियों के निर्देश पर खदान के एक हिस्से को तोड़ा गया और उससे राख भरने का काम शुरू हुआ.इस संबंध में मौके पर पहुंचे जामुड़िया विधायक व केकेएससी के महासचिव हरे राम सिंह ने कहा  कि आग लगने के कारण भू-स्खलन को लेकर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आश्रय देने के लिए कदम उठाया जा रहा है.हालांकि भाजपा नेता संतोष सिंह का दावा है कि जामुडिया के विजय नगर इलाके में पुनर्वास के लिए मकान बनाया गया था लेकिन यहां रहने लायक नहीं है इसलिए कोई भी निवासी उस हिस्से में नहीं रहना चाहता है. इस बीच भुंइया समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं टीएमसी हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भुंइया भी वहां पहुंच के लोगो से बातचीत कर स्तिथि से अवगत हुए,उन्होंने भी अंचल के लोगो की ईसीएल से पुनर्वास की मांग किया.अंचल के निवासियों ने मांग की है कि पुनर्वास के उपाय किए जाएं, क्योंकि भूस्खलन और आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई लोगों को डर है कि किसी भी समय केंदा गांव का एक बड़ा हिस्सा ढह सकता है ,और जानमाल का नुकसान हो सकता है. इसलिए सभी ने तत्काल पुनर्वास की गुहार लगाई है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता