टोटो चालक द्वारा ऑटो चालक पर हमला करने का आरोप, आक्रोशित ऑटो चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन






आसनसोल : आसनसोल शहर में ऑटो और टोटो चालकों के बीच संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन शहर के कोई न कोई क्षेत्र में ऑटो और टोटो चालकों के बीच तू तू मैं मैं हाथापाई होने के समाचार आ ही रही है। लेकिन प्रशासन इनकी समस्या को समाधान नहीं कर पा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह आसनसोल नगर निगम के समीप ऑटो स्टैंड में एक ऑटो और टोटो चालक के बीच हाथापाई हो गई। ऑटो चालक मोहम्मद नौशाद ने आरोप लगाया कि एक टोटो चालक इस स्टैंड से यात्रियों को टोटो में बैठा रहा था। टोटो चालक को ऐसा करने से उन्होंने मना किया। तो वह उनके ऊपर हमला कर दिया। इसके 1 सप्ताह पहले भी उन पर हमला किया गया था। आज के हुए हमले से अन्य ऑटो चालक भी आक्रोशित हो गए और नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पाकर वहां आईएनटीटीयूसी के परिवहन यूनियन के नेता राजू आहूवालिया वहां पहुंचे और ऑटो चालकों को समझा-बुझाकर शांत किया। तब तक आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल ऑटो चालक मोहम्मद नौशाद को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करवाई। इस दौरान राजू आहूवालिया ने कहा कि परिवहन अधिकारी और पुलिस प्रशासन से उन लोगों ने 10 बार से भी ज्यादा शिकायत दर्ज कराई है कि पूरे शहर में 46 टोटो शोरूम अवैध तरीके से चल रहा है। वे लोग युवाओं को भ्रमित कर अपना टोटो बेच रहे हैं। लेकिन वे लोग किस रूट में टोटो चलाएंगे। इसका कोई रूपरेखा नहीं है। जिसके कारण आए दिन शहर में अशांति हो रहा है। कहीं मिनी बस और टोटो चालकों के साथ, कहीं ऑटो और टोटो चालकों के साथ झमेला हो रहा है। लेकिन परिवहन अधिकारी और पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। सोमवार को आईएनटीटीयूसी के परिवहन यूनियन के कार्यकर्ता परिवहन दफ्तर जाएंगे और वहां धरना प्रदर्शन करेंगे। जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। क्योंकि वे लोग काफी आश्वासन सुन चुके हैं। अब समस्या का समाधान चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके समाधान को लेकर निगम प्रशासक अमरनाथ चटर्जी से भी मुलाकात करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त