केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दुर्गापुर में तृणमूल का महा रैली




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के बेनाचिटी इलाके में बुधवार कांग्रेस की जिला कमेटी की ओर से केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ प्रतिवाद रैली निकाली गई .रैली भीरंगी मोड़ से शुरू होकर नाचन रोड होते हुए पांच माथा मोड़ तक पहुंची .रैली में काफी संख्या में एवं शाखा संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रैली में मुख्य तौर से मौजूद तृणमूल जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का हर नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है. पिछले दिनों मोबाइल कंपनियों द्वारा मासिक रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दिए जाने से आम नागरिक को परेशानी झेलनी पड़ रही है. मोबाइल कंपनियों के कर्णधार भाजपा के साथ मिलकर देश की जनता पर महंगाई बढ़ाने में तुली है. महंगाई रोकने में पूरी तरह से केंद्र सरकार विफल साबित हो गई है .सरकार के नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, के साथ-साथ अब मोबाइल के रिचार्ज की कीमतों की मार झेलनी पड़ रही है. इस तरह के भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा .तृणमूल कॉन्ग्रेस हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है एवं केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर विधायक प्रदीप मजूमदार, नगर निगम के मेयर दिलीप कुमार अगस्ती, बोरो चेयरमैन रामा प्रसाद हालदार, निगम के चेयरमैन मृगेंद्र पाल, एमआईसी उज्जवल मुखर्जी, तृणमूल जिला महिला नेत्री मिनती हाजरा सहित विभिन्न वार्डों के एमआईसी एवं पार्षद मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त