काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण की खुशी में रानीगंज भाजपा की तरफ से नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में किया गया रुद्राभिषेक



रानीगंज-प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार अपने संसदीय क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर का लोकार्पण किया गया. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का ड्रीम प्रोजेक्ट है. लंबे समय इस परियोजना पर काम किया जा रहा था और करीब 32 महीने में बाबा के पूरे परिसर का कायाकल्प हो गया. अब बाबा विश्वनाथ मंदिर का विस्तार गंगा तट तक है. काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले गंगा स्नान या फिर आचमन की मान्यता है. अब श्रद्धालु गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर सीधे बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे और सब कुछ मंदिर के प्रांगण में ही होगा. काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तार की खुशी में सोमवार रानीगंज विधानसभा मंडल एक के बिजली सप्लाई के पास स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा की तरफ से रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया. भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस तोहफे का आभार प्रकट किया गया.मंत्रोचार, रुद्राष्टाध्याई के पाठ के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ  इन सबके बीच आसनसोल नगर निगम के चुनाव की तैयारी कभी रानीगंज भाजपा ने शंखनाद कर दिया.इस कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक मदन त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, उपाध्यक्ष अलखदेव पांडे, डॉक्टर राजा भौमिक, शताब्दी चटर्जी, शंकर साव, अरविंद सिंह, राहुल सिंह, देवी प्रसाद शर्मा, महासचिव देव कुमार बोस, शुभाशीष दे, तुहीन मन्ना, मंडल कोषाध्यक्ष रवि केशरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त