आगलगी की घटना में लाखों के कंप्यूटर सामग्री जले कर हुए राख


रानीगंज-मंगलवार की  सुबह  रानीगंज के बाबू पाड़ा कालिया लाज इलाके के रहने वाले अशोक विश्वकर्मा के घर में अचानक आग लग गयी. सुबह 8:30 बजे लगी आग ने आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने घर की छत पर बने कमरे में कंप्यूटर के उपकरण रखे थे, जिसमें  आग लग गयी.सुबह उनकी नींद घर में लगी आग के गंध से खुली. स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने पर तुरंत ही दमकल विभाग को खबर दी गई, और दमकल विभाग भी तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची लेकिन इलाका कम चौड़ा होने की वजह से गाड़ी को घटनास्थल पहुंचने में समय लग गया.





 स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गये. आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.  दमकल विभाग अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं अशोक विश्वकर्मा का कहना है कि करीबन तीन से चार लाख रुपए के कंप्यूटर के  उपकरण इस आगलगी की घटना में जलकर राख हो गए हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल