बीबी कॉलेज में होगा ई- कॉन्फ्रेंस का आयोजन




आसनसोल : आसनसोल स्थित बनवारीलाल भालोटीया कॉलेज में आगामी 21 और 22 दिसंबर को द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ई-कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमिताभ बसु ने दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि जनधन सोशियोलॉजी, विज्ञान और पिछले 10 वर्षों में देश में विकास की गति क्या रही। संपूर्ण विकास हुआ या नहीं। इस विषय को लेकर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ई- कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।यह कान्फ्रेंस शारीरिक और वर्चुअल दोनों माध्यम से किया जाएगा। इसमें पूरे विश्व के कई देशों के विभिन्न संस्थाओं से प्रवक्ता अपनी बात को रखेंगे। और इसकी पुष्टि के लिए आपना पेपर दिखाएंगे। वही आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज और बीबी कॉलेज के प्रवक्ता शारीरिक रूप से अपनी पेपर को यहां दिखाएंगे। इससे पहले 2020 में लॉकडाउन के दौरान इस कान्फ्रेंस की शुरुआत की गई थी। उस कान्फ्रेंस में प्रवक्ताओं ने जो अपना वक्तव्य रखा। उसके लेकर एक किताब भी प्रकाशित करवाई गई थी। द्वितीय सम्मेलन में भी जो प्रवक्ता अपनी बात रखेंगे उसको भी प्रकाशित करवाया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में जेएनयू के प्रोफेसर दीपक कुमार, जॉर्जिया के डॉक्टर अतीन अधिकारी, आईआईटी उड़ीसा से डॉक्टर सौरभ शील के अलावा कई प्रवक्ता अपनी बात को रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन