जामुड़िया : जामुड़िया थाना के श्रीपुर फाड़ी अंतर्गत निंघा नीचे सेंटर के निवासी पेशे से चाय विक्रेता मो. इब्रराईल मियां का लटकता हुआ शव शनिवार की सुबह उनके चाय दुकान पर पाया गया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार वालों का कहना है कि उन्हें मारकर लटकाया गया है वह आत्महत्या नहीं कर सकते. उन्हें मार कर लटकाने के बाद आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही श्रीपुर फांड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों एवं परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 2 अवरोध करके प्रदर्शन करने लगे.स्थानीय लोगों के अनुसार निंघा नीचे सेंटर के रहनेवाले मोहम्मद इब्रराईल मियां रोज की तरह अपने चाय के दुकान पर गया थे. वह अकेले ही अपनी चाय की दुकान चलाते थे. रोज की तरह शनिवार की सुबह वाह चाय दुकान खोलने के लिए आए.सुबह अचानक देखा गया कि वह दुकान पर फंदे से लटक रहे हैं जिसके बाद उनके घर वालों को सूचना दी गई. मृतक की बेटी ने बताया कि मेरे पिताजी चाय की दुकान चलाते थे. रोज की तरह 4 बजे सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए गए थे. कुछ देर बात खबर मिलती है की मेरे पिताजी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हमलोगों को पूरा विश्वास है की मेरे पिताजी आत्महत्या नहीं कर सकते है, क्योंकि जब उनका शरीर फांसी में लटकते हुए देखा तो उनका पांव जमीन में ही था. सोची समझी साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है. हमे इंसाफ चाहिए.हमारी मांग है कि पुलिस सही तरह से जांच करे.
स्थानीय तथा परिवार वालों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग को लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया ,जिससे कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.पुलिस ने मृतक के परिवार को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
परिवार वालों ने श्रीपुर पारी में हत्या की आशंका को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने मृतक के शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों की जानकारी मिल पाएगी.

0 टिप्पणियाँ