कोचिंग सेंटर में शूटआउट, शिक्षक घायल



आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत मुर्गासोल स्थित एक ऑनलाइन एजुकेशन कोचिंग सेंटर में बुधवार की दोपहर कुछ अज्ञात युवकों ने आकर सेंटर के शिक्षकों के साथ बहस करने लगे। इस दौरान उन बादमाशों ने सोनू सिंह नामक एक शिक्षक पर गोली चला दी। जिसके कारण शिक्षक सोनू सिंह घायल हो गए। इसकी सूचना दक्षिण थाना पुलिस को दी गई। पुलिस खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और घायल शिक्षक को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी घायल शिक्षक के सहकर्मी संस्कार कुमार ने बताया कि वे लोग ड्यूसाफ्ट ऑनलाइन एजुकेशन का कोचिंग सेंटर चलाते हैं। इसमें कुल 4 शिक्षक और एक शिक्षिका है। 3 शिक्षक और शिक्षिका देवघर की है। जबकि वे यहां के स्थानीय निवासी हैं। बुधवार को शिक्षक सोनू सिंह ऑनलाइन क्लास करवा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के जीतू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कोचिंग सेंटर में आए और कोचिंग सेंटर बंद करने को कहे। इस दौरान उनके साथ सोनू सिंह सहित अन्य शिक्षकों का बहस होने लगा। इस दौरान जीतू सिंह ने बंदूक निकाली और सोनू सिंह पर फायर कर दी। जिसके कारण वह घायल हो गए। फायर करने के बाद वे लोग फरार हो गए। इसके पहले भी सोनू सिंह से मेरी बहस हुई थी। उन्होंने कहा था कि इस कोचिंग सेंटर को बंद करवा दें। यहां लड़के लोग क्यों आते हैं। उस समय भी मैंने कहा था कि वह आकर हमारे कोचिंग सेंटर में देख सकते हैं। यह ड्यूसाफ्ट कंपनी है। यहां इस कोचिंग सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाती है।हम लोग के कोचिंग सेंटर के अन्य शाखाएं दुर्गापुर धनबाद देवघर एवं अन्य जगहों में भी चल रहा है। जहां से ऑनलाइन एजुकेशन दिया जाता है। लेकिन उन्होंने कोचिंग सेंटर बंद करने की धमकी दी थी। आज उन्होंने इस घटना का अंजाम दे दिया। इधर इस संबंध में एडीसीपी की एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को खबर मिली कि मुर्गासोल स्थित एक कोचिंग सेंटर में कुछ युवकों ने घुसकर गोलीबारी की है। जिसमें 1 शिक्षक घायल हो गए।पुलिस वहां पहुंची और घायल शिक्षक को आसनसोल जिला अस्पताल भर्ती कराई। पुलिस पूरे मामले को तहकीकात कर रही है कि इस घटना के पीछे क्या कारण है। युवक ने गोली क्यों चलाई। पुलिस कोचिंग सेंटर के शिक्षकों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल के बाद भी सही तथ्य सामने आएगी कि आरोपियों ने इस घटना का अंजाम क्यों दिया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त