Slide 1 Slide 2 Slide 3

अन्य संगठनों के सैकडों कर्मियों ने थामा केकेएससी का दामन




अंडाल --  तृणमूल से संबंधित संगठन केकेएससी की ओर से ईसीएल के बंकोला एरिया स्थित नाग खान्द्रा कोलियरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर केकेएससी महासचिव हरेराम सिंह,पांडवेश्वर विधानसभा के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती आदि उपस्थित रहे.कार्यक्रम के मंच से तकरीबन एक सौ कर्मियों ने दूसरे श्रमिक संगठन छोड़कर केकेएससी का दामन थामा, हरेराम सिंह ने सभी कर्मियों को झंडा पकड़ा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया.


इस अवसर पर हरेराम सिंह ने कहा कि केकेएससी हर समय मजदूरों के हित को ध्यान में रखकर उनके हीत में करती है.दल हमेशा से मजदूरों के इंसाफ की लड़ाई लड़ते आया है. हम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रेरणा एवं आदर्शों को मानकर काम करते है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रगति कार्यों तथा श्रमिक संगठन के प्रयासों को देखकर तमाम लोग दूसरे घर छोड़कर एक केकेएससी में शामिल हुए है काफी प्रसन्नता की बात है. भविष्य में मजदूरों के हित मे और भी बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा. सभा को पांडवेश्वर  विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती आदि ने संबोधित किया, इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में केकेएससी के बंकोला एरिया सचिव सुजीत चक्रवर्ती, परशुराम नोनिया, दिनेश पंडित, दामोदर शर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त