Slide 1 Slide 2 Slide 3

चर्चित कोयला कांड के आरोपी विकास मिश्रा बीमारी के कारण सीबीआई कोर्ट में नहीं हुए पेश




आसनसोल : चर्चित कोयला घोटाला मामले में आरोपी विकास मिश्रा को सीबीआई ने बुधवार को सशरीर आसनसोल सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। क्योंकि वे उस अस्वस्था के कारण जेल हिफाजत में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि विकास मिश्रा के वकील ने उन्हें जमानत देने की दलील पेश की। लेकिन सीबीआई जज ने विनय मिश्रा के वकील के किसी भी दलील को नहीं सुने और उन्हें जेल हिफाजत में रखने का निर्देश दिया। साथ ही सीबीआई जज ने विनय मिश्रा को अगले 5 जनवरी को सीबीआई अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में विकास मिश्रा के वकील सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि आज विनय मिश्रा की स्वस्थ शरीर पेशी थी। लेकिन व्यवस्था के कारण एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके कारण उनकी पेशी नहीं हो सकी। इधर सीबीआई ने एम्स कल्याणी या एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम गठन कर विनय मिश्रा के शारीरिक हालात की जांच करवाने की मांग की। लेकिन कोर्ट ने सीबीआई के आवेदन को स्वीकार नहीं किया और उसने निर्देश दिया कि अगले 5 जनवरी को विनय मिश्रा को पेश किया जाए और उनका मेडिकल रिपोर्ट जमा किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त