आसनसोल : बस स्टैंड निर्माण के लिए जमीन सफाई करने के लिए शनिवार को निगम प्रशासक बोर्ड के सदस्य श्याम सोरेन जब जेसीबी लेकर पलासडीहा ग्राम पहुंचे तो वहां उन्हें अपने ही दल की नेत्री राखी राय के विरोध का सामना करना पड़ा। राखी राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अवैध निर्माण तोड़ने मांग पर जमीन सफाई और समतल करने की कार्य को रोक दिया। बाद में जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय को इस मामले में हस्तक्षेप देना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। तृणमूल नेत्री राखी राय का कहना है कि हम लोगों ने मंत्री मलय घटक से पलासडीहा में एक बस स्टैंड निर्माण करवाने की मांग की थी। उनके मद से यहां बस स्टैंड का निर्माण करवाया जा रहा है। हम लोग चाहते हैं कि यहां सभी के लिए अच्छा बस स्टैंड का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए बस स्टैंड थोड़ा पीछे करके बनाया जाए। पीछे जो अवैध निर्माण किया गया है। उसे तोड़ा जाए। जो श्याम सोरेन के पर किया गया है। सुबह से श्याम सोरेन यहां सफाई कार्य करवा रहे हैं। यहां बीच में एक पेड़ भी है। वह सामने छोटा सा बस स्टैंड बनवाना चाहते हैं। हमलोगों की मांग है कि पीछे भी जमीन है। अवैध निर्माण को तोड़कर बस स्टैंड को बढ़िया से बनाये। हालांकि जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय आए उन्होंने कहा की जमीन की पहले मापी करा ली जाए कि कितना जमीन बस स्टैंड के लिए लगेगा। यदि बस स्टैंड के लिए जमीन की दरकार पड़ी। तो अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। जिला अध्यक्ष के सुझाव पर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी है। वही श्याम सोरेन का कहना है कि अड्डा के द्वारा यहां बस स्टैंड बनाने के लिए टेंडर पास हो चुका है। इसका वर्क आर्डर भी निकल गया है। इसलिए मंत्री मलय घटक ने उन्हें निर्देश दिया था के यहां जमीन को सफाई और समतल करवा कर एजेंसी को सौंप दिया जाए। ताकि बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू हो सके। इसके लेकर आज वे यहां जेसीबी लेकर आए तो जुम्मा जुम्मा 3 दिन से आए बाबू सोना और राखी राय ने विरोध कर कार्य को रुकवा दिया। हालांकि जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने हस्तक्षेप दिया और उन्हें अपने अनुसार कार्य करने को कहा। इसको लेकर पार्टी और उच्च नेतृत्व जो आदेश देगें। उसे वे पालन करेंगे। लेकिन सरकारी काम में बाधा देने को लेकर भी वे कार्यवाही करेंगे।

0 टिप्पणियाँ