लायंस क्लब इंटरनेशनल का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न





रानीगंज-लायंस क्लब इंटरनेशनल का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन रविवार  को आयोजित किया गया. मेजिया के तारापुर उद्यान में हुए इस अधिवेशन में 11 क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया. अधिवेशन के दौरान एक रैली भी निकाली गई जो पूरे पार्क की परिक्रमा कर सभा मंच पर आकर समाप्त हुई. सभा के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पाल अरुण दत्ता चौधरी ने कहा कि हमारा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में कई संस्थाओं ने हाथ आगे बढ़ाकर लोगों की मदद की है. हमारी संस्था लायंस क्लब के द्वारा भी इस महामारी के वक्त और पहले भी लोगों की मदद की जाती रही है हमारी कोशिश है कि हम ऐसे ही लोगों की मदद करते रहें.  उप जिलापाल डॉक्टर एस के बसु ने कहा कि हमारे द्वारा दान की हुई चीजें दूसरों के लिए जीवनदान बन जाती है, अर्थात लायंस क्लब को जो भी मदद के लिए पैसे मिलते हैं उन्हीं पैसों से हम गरीब असहायों की सेवा करते हैं.पूर्व जिला पाल आर पी चौधरी ने कहा ऐसे कार्यक्रम से हम एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं उस पर अमल करते हैं और इसके बाद नई योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं.रीजनल चेयरमैन पल्लव कुमार आचार्य ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि ऐसे अधिवेशन से सफलता मिलती है और हमें उम्मीद है कि आज के इस कार्यक्रम से लायंस क्लब के सदस्यों को काफी लाभ मिलेगा. पूर्व जिला पाल प्रदीप चटर्जी ने कहा जीवन में आमोद प्रमोद भी जरूरी है, क्योंकि ऊर्जावान जीवन के संपन्न लोग ही समाज को स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं. वहीं अधिवेशन के दौरान मेजिया लायंस क्लब के अध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती ने कहा कि तारापुर उद्यान चक्रवात की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ था. पार्क पूरी तरह से पानी में डूब चुका था.लायंस क्लब की तरफ से एक बार फिर से इस पार्क को सजाने का काम शुरू किया गया है. इस अधिवेशन में पूर्व जिला पाल रमेश कुमार पांडे, श्रीमती जयंती मल्लिक, लायंस क्लब रानीगंज के अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान ,सचिव संजय बाजोरिया सहित अन्य अन्य उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त