ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर रेलवे ने जागरूकता के लिए निकाला जुलूस




आसनसोल : ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा हर साल 14 दिसंबर को देश भर में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन लोगों के बीच ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के महत्व के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन शमन के लिए समग्र विकास के लिए जरुरी समग्र प्रयासों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसी के तहत मंगलवार को रेलवे के द्वारा ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इस मौके पर रेलवे स्कूल के स्काउट के बच्चों ने एक जुलूस निकालकर ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह जुलूस सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्यालय से शुरू होकर डीआरएम बिल्डिंग होते हुए आसनसोल स्टेशन के पास समाप्त हुआ इस मौके पर सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एस दत्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस के रुप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों को ऊर्जा के महत्व के साथ ही साथ बचत, और ऊर्जा की बचत के माध्यम से संरक्षण बारे में जागरुक करना है। ऊर्जा संरक्षण का सही अर्थ है ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर ऊर्जा की बचत करना है। कुशलता से ऊर्जा का उपयोग भविष्य में उपयोग के लिए इसे बचाने के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए रेलवे अपने लाइटिंग सिस्टम में बोल के जगह एल ई डी का प्रयोग कर रहा है। क्योंकि इससे ऊर्जा की खपत भी कम होती है और पर्यावरण में प्रदूषण भी कम होता है। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि ऊर्जा का संरक्षण करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त