दुर्गापुरः नगर निगम के 34 नंबर वार्ड के कादा रोड अंचल में प्रदेश कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यालय पार्टी ऑफिस के समक्ष स्वर्गीय सोमेन मित्रा के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई थी जरूरतमंदों में कंबल वितरण। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण राय ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोमेनमित्रा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेता पूर्णेन्दु पांडा राजू घोष अमर हालदार मोहम्मद इस्लाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। तरुण राय ने उनके जन्मदिन पर बोलते हुए कहा कि सोमेन मित्रों जैसा कांग्रेस नेता की जरूरत है पश्चिम बंगाल में ताकि पश्चिम बंगाल को आगे ले जा सके । उनके आदर्श को मानते हुए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं । और कहां की आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष पर इलाके के जरूरतमंद लोगों में कंबल तथा बच्चों में मिठाइयां वितरण की गई।

0 टिप्पणियाँ