Slide 1 Slide 2 Slide 3

पुलिस की गाड़ी के धक्के से एक युवक घायल, स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ कर जमकर मचाया बवाल, पुलिस ने 7 को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, 14 दिनों की हिरासत





आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत उषाग्राम में गुरुवार को पुलिस के वाहन से धक्का लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डामरा निवासी 30 वर्षीय राहुल चौरसिया के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया तथा पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ मचाई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। बाद में पुलिस ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ तथा हंगामा मचाने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार की रात गिरफ्तार किये गये सात लोगों को शुक्रवार को आसनसोल कोर्ट में चालान किया गया। जहां उन्हें जमानत नहीं मिली और 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं लोगों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने के बाद से लोगों  के साथ काफी बहस हुई। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए  लाठीचार्ज किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आसनसोल की ओर से आ रहे बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मारा और काफी दूर तक  घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक  वाहन छोड़कर  भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल  युवक को अस्पताल भेजा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त