Slide 1 Slide 2 Slide 3

समाजसेवी अमित मोर की तरफ से 500 गरीब बच्चों में कॉपी ,पेन, पेंसिल टी-शर्ट, चप्पल एवं चॉकलेट बांटा गया






रानीगंज-समाजसेवी अमित मोर के नेतृत्व में रविवार को रानीगंज के सिआरसोल स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास जहां गरीब छोटे छोटे बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल टी-शर्ट,चप्पल, चॉकलेट बांटा गया. वहीं रानीगंज के प्राइवेट अस्पतालों के नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा के तौर पर फूलों का गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अमित मोर ने कहा कि पूरे विश्व में चल रहे कोरोना वायरस के बीच जहां सभी अपनी जान बचाने के लिए घर में बैठे हुए थे, वहीं डॉक्टर नर्स और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में लगे हुए थे ,ऐसे लोगों को सम्मानित करने में गर्व महसूस होता है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश का भविष्य युवाओं पर टिका हुआ है और यह युवा पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ते हैं यानी आज जो बच्चे हैं. वह पढ़ लिखकर देश का भविष्य अपने युवा अवस्था में तय करेंगे, ऐसे में कई बच्चे ऐसे हैं, जो काफी गरीब है उनके पास ना तो पढ़ने के लिए कॉपी किताब पेंसिल है. और ना ही दूसरे बच्चों की तरह मां-बाप से किसी चीज के लिए जिद्द कर सकते हैं.ऐसे ही 500 बच्चों के बीच टी-शर्ट, चप्पल, चॉकलेट ,कॉपी पेन पेंसिल बांटी गई, ताकि यह लोग बड़े होकर देश का भविष्य। इस कार्यक्रम में ज्योति सिंह, संजीव चंद्र, पंचम साव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त