फर्जी तरीके से डेथ सर्टिफिकेट बनाकर 42 कट्ठा जमीन हड़पने का आरोप

 भू माफियाओ पर जमीन फर्जीवाड़ा में शामिल होने की आशंका





दुर्गापुर--- दुर्गापुर महकमा के अधीन अंडाल इलाके में बरसों पहले खरीदी गई 42 कट्ठा जमीन मालिको का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर 42 कट्ठा जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की शिकायत शनिवार भू-विभाग के अधिकारियों से की गई है. शिकायतकर्ता मोहम्मद आरिफ अली ने बताया कि वर्ष 2006 में 

उसके दादा मोहम्मद मुनीफ ने 42 कट्ठा पुश्तैनी जमीन अंडाल के गोराई परिवार से खरीदी थी. मालिक के तौर पर दादा एमडी मुनि चाचा नेयाब अली एवं चाची कैसर जाहां का नाम रिकार्ड में था. उसके बाद जमीन का घेराबंदी कर कई वर्षों तक जमीन को खाली छोड़ दिया गया था. 2015 में उक्त जमीन पर जब हम लोग कंस्ट्रक्शन के उद्देश्य से पहुंचे तो देखा कि उक्त जमीन पर रहमत शेख नामक व्यक्ति ने बोर्ड लगा कर खुद को जमीन का मालिक होने का दावा किया है. जिसे देख हम सभी आश्चर्य हो गए. इसकी जांच के लिए भूमि विभाग कार्यालय पहुंचे तो देखा कि रहमत शेख ने उक्त जमीन का रिकॉर्ड भी अपने नाम करा लिया था. इसकी शिकायत अंडाल बीएलआरओ से की गई थी, 

इस दौरान एसडीएलआरओ विभाग में करीब चार वर्ष बाद सुनवाई वर्ष 2019 में हुई ,जिसमें केस की डिग्री हमलोगो के पक्ष में हुई. उस दौरान एसडीएलआरओ की ओर से बीएलआरओ को जमीन का रिकॉर्ड मोहम्मद मुनीफ के नाम पर करने का आदेश दिया. वहीं कुछ दिनों के बाद जब हमलोग जमीन पर पहुंचकर कंस्ट्रक्शन करना चाहा तब अंडाल थाने से एक पत्र भेजा गया, जिसमें रहमत शेख ने फिर दोबारा जमीन का मालिक होने का दावा कर दिया. दोबारा इसकी जांच के लिए भूमि विभाग पहुंच गया तो देखा गया कि जमीन का रिकॉर्ड दोबारा रहमत शेख के नाम पर कर दिया गया है. इसके बाद बीएलआरओ से दोबारा लिखित शिकायत की गई, उन्होंने बताया कि डिग्री मिलने के बावजूद जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए रहमत ने 144 धारा लगा दिया है, उन्होंने बताया कि जमीन को हड़पने के लिए रहमत ने उसके दादा मोहम्मद मुनीफ, चाचा नायाब अली एवं चाची कैसर जहां का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाया है, जीवित लोगों का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर जमीन हड़पने के पीछे अंडाल के जमीन दलालों का भी हाथ है, इस दौरान उस जमीन पर रहमत ने अपना मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक बोर्ड भी लगाया है, शिकायत के आधार पर जमीन फर्जीवाड़ा मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है, रहमत शेख के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, उन्होंने बताया कि जमीन माफियाओं द्वारा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, धमकी देने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया जाता है, अंडाल में जमीन को हड़पने एवं बेचने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं, इस संदर्भ में शिकायतकर्ता की अधिवक्ता पूजा कुर्मी ने बताया कि जीवित लोगों का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर 42 कट्ठा जमीन को हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है,

इसकी शिकायत भू-विभाग के अधिकारियों से की गई है, उन्होंने बताया कि जीवित लोगों को मृत घोषित कर उनकी जमीन को हड़पने की साजिश हैरान करने वाली है, वहीं जमीन फर्जीवाड़ा मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त