मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 200 महिलाओं को शीट वस्त्र प्रदान की गयी.







 रानीगंज -मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के द्वारा श्री श्री सीताराम जी मंदिर में 200 जरूरतमंद महिलाओं को शीत वस्त्र प्रदान किया गया.इस अवसर पर जामुड़िया बोरो प्रशाशक दिव्येंदु भगत ने वस्त्र वितरण करते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहते हैं .जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य सेवा एवं हर प्रकार की मदद करने का बीड़ा संस्था के सदस्यों ने उठाया है, कई तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को सामाजिक कार्यों में जोड़ा है .उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम की तरफ से हम लोग हमेशा आप लोगों के साथ हैं आप लोग इसी तरह समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहें.श्री श्री सीताराम जी मंदिर के मैनेजिंग कमिटी की और से विमल बाजोरिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य शीतकाल के मौसम में जरूरतमंद लोगों को ठंड के कहर से बचने के लिए निरंतर ऊनी वस्त्र प्रदान कर रहे हैं. इस तरह के सेवा समाज के अन्य लोगों को करने की जरूरत है. मारवाड़ी युवा मंच के सलाहकार राजेश जिंदल ने कहा कि संस्था के सभी सदस्य निरंतर सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं तभी सभी सदस्यों का हौसला भी बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा.संस्था की तरफ से साकेत झुनझुनवाला, टोनी क्याल, प्रभात , आयुष झुनझुनवाला, बाबूलाल सोमानी , सहित कई सदस्य गण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त