भारतवर्ष एवं बांग्लादेश के बीच आयात और निर्यात की संभावनाओं पर विचार विमर्श


 बांग्लादेश के पटवाखाली महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अनुरोध पर इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बांग्लादेश एवं भारतवर्ष के विभिन्न महिला उद्यमियों ने भाग लिया एवं आयात व निर्यात की संभावनाओं पर विभिन्न जानकारियां साझा की गई और आने वाले समय में लिए जाने वाले कदमों की चर्चा की गई। इंडियन काउंसिल एवं ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संदीप भालोटिया एवं पटवाखाली महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्षा श्रीमती इस्मत जरीन खान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस सेमिनार में भारतवर्ष की तरफ से कई महिला उद्यमियों ने भाग लिया एवं इसके साथ ही बांग्लादेश की तरफ से बड़ी संख्या में विभिन्न सेक्टर से महिला उद्यमियों ने अपने विचार एवं जरूरतों को रखा। विचार विमर्श से जो बातें उभर कर आई उसमें बांग्लादेश की महिला उद्यमियों ने वस्त्र व्यवसाय, ज्वेलरी , कॉस्मेटिक के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र की सेवाओं के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई जबकि भारतवर्ष की तरफ से विभिन्न सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल्स एवं अन्य सामानों के निर्यात पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि बंगाल एडिटर के संवाददाता श्री विप्लव भट्टाचार्य ने बताया कि दोनों देशों के बीच में व्यापार की काफी संभावनाएं है एवं इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज एवं पटवाखाली चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर इस दिशा में एक बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं । रानीगंज की उद्यमी शताब्दी नंदी ने भारत वर्ष की महिलाओं की तरफ से बांग्लादेश में विभिन्न संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की । आसनसोल की सीके रेशमा ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह शुरुआत एक बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी और आने वाले समय में हमारे अंचल की महिलाएं इस क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर पाएंगे। श्री संदीप भालोटिया ने बताया कि बांग्लादेश जो कि भारतवर्ष का एक बहुत महत्वपूर्ण व्यापारी सहयोगी है, वर्तमान व्यापार को काफी हद तक विभिन्न सुविधाओं को बढ़ाकर और सरकार के सहयोग से बढ़ाया जा सकता है और इसमें महिलाएं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अंत में सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इसी तरह के परस्पर सहयोग से व्यापार को बढ़ावा मिल सकेगा और बांग्लादेश के उद्यमी भारतवर्ष आएंगे एवं श्रीमती इस्मत जरीन खान ने भारतवर्ष के उद्यमियों को भी बांग्लादेश आने का निमंत्रण दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त