धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में झारखंड के दुमका से पांच गिरफ्तार



 दुर्गापुर : दुर्गापुर थाने की पुलिस ने झारखंड के दुमका से आर्थिक धोखाधड़ी कर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरोह 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर दुर्गापुर ले आई है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवाज अंसारी, गुलाम हुसैन अंसारी, नजू अंसारी, अब्दुल खालिक अंसारी और हुसैन अंसारी के रूप में हुई है. शनिवार आरोपियों को दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

 पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से दुर्गापुर सिटी सेंटर में किराए पर मकान लेकर रहते थे , किराए का मकान लेने के दौरान वे अपनी पहचान रसोई गैस सिलेंडर के डीलर के रूप में की थी. लेकिन वे गैस सिलिंडर सहित कोई भी काम नही करते थे. जिससे घर के मालिक को उनपर शक था. इसी बीच शहरवासियों ने भी गिरोह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस कई दिनों से बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. शिकायत के आधार पर शुक्रवार की देर संध्या पुलिस ने दुमका से पांच लोगों को गिरफ्तार किया .आसनसोल- दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी (दुर्गापुर) धुब्रज्योति मुखर्जी ने बताया कि गिरोह सिटी सेंटर में किराए का मकान किराए पर लेकर कई लोगों व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने का धंधा किया करते हैं. सभी झारखंड के रहने वाले हैं. घटना की जांच शुरू की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त