बर्नपुर नेहरू पार्क के निकट दामोदर नदी में डूबने से रेलकर्मी की मौत






आसनसोल : बर्नपुर के नेहरू पार्क के निकट रविवार को दामोदर नदी में पैर फिसलने से एक रेलकर्मी युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसका शव लगभग 18 घंटे के बाद सोमवार को हीरापुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान रेल कर्मी डुरंड कॉलोनी निवासी वकार जावेद के रूप में हुई है। वकार अपने पिता की मृत्यु बाद अनुकंपा के आधार पर रेलवे में नौकरी पाया था। वर्तमान में वह अंडाल स्टेशन के अंतर्गत कार्यरत था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त शाहनवाज आलम ने कहा कि वकार जावेद अपने कुछ दोस्तों के साथ लोको मैदान में क्रिकेट मैच देखने गए थे। लेकिन पुरा मैच न देखकर वह नेहरू पार्क घूमने चले गए। वहां एक लकड़ी की पुल का निर्माण चल रहा था। वकार उस पुल को पार करना चाह रहा था। जब स्थानीय लोगों और उनके दोस्तों ने भी मना किया तो वह रुक गया। इसके बाद वह पुल के नीचे उतरने गया और उसका पैर फिसल गया जिससे वह नदी में डूब गया। 

वकार अपने मां के साथ डुरंड कॉलोनी में रहता था जबकि उसका पूरा परिवार भागलपुर में रहता है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को भागलपुर ले जाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त