भुइयाँ समाज उत्थान समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदास की पुण्यतिथि मनाई गयी





रानीगंज- भुइयाँ समाज उत्थान समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदास की पुण्यतिथि मनाई गयी.निमचा में आयोजित इस  कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित होकर पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर भुंइया समाज उत्थान समिति के प्रदेशाध्यक्ष सिंटू कुमार भुंइया ने कहा कि श्री प्रभुदास जी अपने जीवन में सदैव उच्च विचारों के साथ काम करते हुए कोरोना महामारी के दौरान रानीगंज, पांडेश्वर, उखड़ा, नियामतपुर  हरिपुर, बराकर, आसनसोल, सीतारामपुर आदि स्थानों के पिछड़े लोगों और 25000 देह व्यापार से जुड़ी बेबस महिलाओं को कई दिनों तक भोजन उपलब्ध करवाने जैसे आदर्शपूर्ण कार्य किये. श्री प्रभुदास के पुण्यतिथि पर भुइयाँ समाज उत्थान समिति के अलावा अन्य संगठनों के कई नेतागण एवं साधु-संतों ने उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. ज्ञात हो कि भुइयाँ समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंटू कुमार के नेतृत्व में भी समाज के  वंचित, शोषितों, किसानों, मजदूरों, आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए निःस्वार्थ भाव से जो कार्य किये जाते हैं . इस दौरान राष्ट्र महा यादव संघ के राज्य अध्यक्ष-श्री दिनेश यादव ने कहा कि जैसे सोनू सूद की तस्वीर बस, गाड़ी, ट्रेनों, हवाई अड्डों में लगाये गए हैं ठीक उसी तरह से हम सिंटू भुइयाँ की तस्वीर भी सभी अंतर्राष्ट्रीय मार्गों एवं स्थानों में देखने की कामना करते है.  सफाई संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज हेला ने कहा कि हम जैसे सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज़ उठाने वाले सिंटू भुइयाँ हमारे लिए आदर्श है.मौके पर उपस्थित साधु-संतों की ओर से बधाई देने के साथ इस तरह से निडर भाव से काम करने की सलाह दी गई. आज के इस कार्यक्रम में भुंइया समाज के राज्य उपाध्यक्ष पवन भुईया, मन्नू भुईया ,सुरेश भुईया,प्रकाश भुईया, सोमनाथ भुईया, छोटू भुईया ,अजय पासवान राकेश पासवान,सूरज हैला, सोना बावरी, श्याम मलिक ,मनोज हारी, अरुण बावरी ,कौशल भारती ,रखल चंद्र दास, सुचित्रा कोड़ा उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त