Slide 1 Slide 2 Slide 3

नई कमेटी के गठन के बाद पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति पहली जिला बैठक




आसनसोल : पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के नई कमेटी गठन के बाद जिलास्तर पर पहली बैठक रविवार को बीएनआर स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में की गई। बैठक में नवनियुक्त जिला कमेटी के सदस्य एवं ब्लॉक से जुड़े हुए शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव मुखर्जी ने की। बैठक में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के आलावे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान राजीव मुखर्जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि गत 12 नवंबर को नयी जिला कमेटी की घोषणा की गई है। नई कमेटी के गठन के बाद यहां यह पहली बैठक है। मार्च महीने में परीक्षाएं होंगी। उच्च माध्यमिक बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इस बार परीक्षाओं के सेंटर अपने स्कूल में ही रहेगी। यानी होम सेंटर होगा। जिसकी वजह से हम लोगों का दायित्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। बोर्ड ने परीक्षा सुचारू ढंग से चलाने के लिए आसनसोल सब डिविजन के लिए मुझे और दुर्गापुर सब डिविजन के लिए डॉ कलीमूल हक को यह दायित्व दिया है। जिस की मीटिंग 3 दिन पहले कोलकाता में हो चुकी है। इसके अलावे सदस्यों से कहा गया है कि आने वाले चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और ममता बनर्जी एवं तृणमूल पार्टी का हाथ मजबूत करें। ममता बनर्जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है। इसी लक्ष्य लेकर काम करना है। बैठक में शुजात हुसैन, जयदेव विश्वास, उदास चटर्जी, मुकेश झा, गांधी प्रसाद नोनिया, महेश बिंद एवं मनोज कुशवाहा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त