बल्लभपुर पेपर मिल प्रबंधन से बात करने पहुंचे आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक





रानीगंज-बल्लभपुर पेपर मिल कारखाने को लेकर श्रमिकों द्वारा दुर्गा पूजा के बाद से लगातार धरना प्रदर्शन की गई थी, जो  3 से 4 दिनों तक चली थी. श्रमिकों के हड़ताल को खत्म करवाने के लिए आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक पहुंचे थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि  8 नवंबर को मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर श्रमिकों के मांगो को लेकर बात की जाएगी. आज 8 नवंबर उस वादे को पूरा करने के लिए आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मिल अधिकारियों से मिलकर चार्टर ऑफ डिमांड एवं एग्रीमेंट विषय पर बातचीत की,  प्रबंधन ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों को इस विषय की जानकारी दे देंगे. इस दौरान अभिजीत घटक ने कहा कि प्रबंधन से बातचीत हो चुकी है और उम्मीद है कि आगामी 15 नवंबर को श्रमिकों के साथ मिल प्रबंधन की उपस्थिति में पुनः एक बैठक की जाएगी जहां सभी समस्याओं को रखा जाएगा, और आगामी 23 तारीख तक एग्रीमेंट पर साइन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रबंधन को जो चार्टर ऑफ डिमांड दी गई है उसमें वेतन वृद्धि, रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति और स्थानीय बेरोजगार युवकों को काम देने की मांग शामिल है, उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद की जा रही है कि प्रबंधन की तरफ से सही फैसला किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त