रानीगंज-मंगलपुर स्तिथ श्याम सेल पावर लिमिटेड कारखाना से निकले छाई से शुक्रवार रात करीबन 1:00 4 श्रमिक दब गये. जिसमें एक श्रमिक शिवनाथ राम को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर दुर्गापुर स्तिथ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि दबे श्रमिको में 42 वर्षीय रानीगंज के बल्लभपुर बाशिंदा तन्मय घोष, 43 वर्षीय अंडाल के हरिशपुर बाशिंदा दिलीप गोप, बांकुड़ा के पलाशडांगा बाशिंदा 36 वर्षीय शिव शंकर भट्टाचार्य शामिल है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद श्रमिकों के बीच में भगदड़ की स्थिति मच गयी. वही पुलिस प्रशासन को खबर मिलने के बाद, पुलिस दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और य छाई हटाने का काम शुरू कर दी. दमकल विभाग की सहायता कारखाना अधिकारी की विशेष रेस्क्यू टीम ने की. कारखाना के श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही ऐसी घटना घटित हुई है. फिलहाल मृत श्रमिकों के परिवार में शोक की लहर छाई हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है.खबर पाकर सीटू नेता रुनु दत्ता, टीएमसी नेता रूपेश यादव ,कैलाश खान जबकि आइ एन एन टी यु सी निर्मल पाल पहुंचे.

0 टिप्पणियाँ