Slide 1 Slide 2 Slide 3

युवा पीढ़ी को इंदिरा गांधी के आदर्शों के राह पर चलना जरूरी: तरुण




दुर्गापुर: दुर्गापुर  शहर के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत कादा रोड कांग्रेस पार्टी कार्यालय के समीप पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जयंती पर आलोचना सभा का आयोजन किया गया। सभा में काफी संख्या में कांग्रेसी समर्थक शामिल हुए । सभा का शुभारंभ इंदिरा गांधी के  चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पण एवम स्मृति पर माल्यार्पण कर किया गया।  सभा में मुख्य तौर से कांग्रेसी नेता राणा सरकार, असीम शाह, शर्मिष्ठा पांडा, पूर्णेन्दु पांडा, मनोज घोष, सुब्रत मजूमदार आदि मौजूद थे। आलोचना सभा के दौरान कांग्रेस नेता तरुण राय ने कहा कि देश के स्वर्गिन विकास एवं दुनिया में भारत की पहचान दिलाने में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की योगदान को देशवासी कभी नहीं भूल सकते हैं।  विकसित राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कांग्रेस ने पिछले कई दशकों से उल्लेखनीय कार्य किया है।  इंदिरा गांधी के आदर्श ने देशवासियों को नई राह दिखाई थी । वर्तमान समय में देश के नई युवा पीढ़ी को इंदिरा गांधी के आदर्श पर चलना चाहिए।  देश को एक सूत्र में बांधने के दिशा में इंदिरा गांधी ने महत्वपूर्ण कार्य किया था।  कांग्रेस पार्टी की ओर से हर वर्ष पुण्य तिथि एवं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों को एकजुट कर देश भक्ति के लिए प्रेरित करना ही उद्देश्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त