जिला प्रशासन ने सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया




आसनसोल : पश्चिम बंगाल सूचना व सांस्कृतिक विभाग द्वारा आसनसोल के एडीडीए सभागार में सोमवार को विश्व बंगला शरद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जिले के कुल 13 सर्वश्रेष्ठ पूजा कमेटियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शासक एस अरुण प्रसाद, पुलिस आयुक्त एन सुधीर कुमार, अतिरिक्त जिला शासक अभिजित शेवाले, अतिरिक्त जिला शासक जिला परिषद् प्रशांत मिश्र, आसनसोल नगरनिगम के प्रशासक दल के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला शासक ने बताया कि पश्चिम बंगाल सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से राज्य स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली सर्वश्रेष्ठ पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर हम लोगों ने आज यहां शरद सामान आयोजित किया जिसमें कुल 13 पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया। इनमें सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल, सर्वश्रेष्ठ दुर्गा प्रतिमा व साज-सज्जा, सर्वश्रेष्ठ कोविड स्वास्थ्य विधि को सम्मानित किया गया।

 इसके तहत कमेटियों को चेक, ट्रोफी और उत्तरीय देकर विजयी पूजा कमिटियो को सम्मानित किया गया। 

इन पूजा कमेटियों में आसनसोल के विश्वबांग्ला शेरा पूजा कल्याणपुर के सेक्टर दुर्गा पूजा कमिटी  (आसनसोल),  बुधा  बिहार सर्वोजनिन दुर्गोत्सव सम्मिलनी (दुर्गापुर), मार्कोनी दक्षिण पल्ली सर्वोजनिन  दुर्गापूजा  कमिटी (दुर्गापुर)। शेरा प्रतिमा : कोर्ट रोड पूजा कमिटी  (आसनसोल), आसनसोल रविन्द्र नगर उन्नयन कमिटी  (आसनसोल), चतुरंगा पूजा कमिटी (दुर्गापुर)।

शेरा मंडप : एरिया 6 दुर्गोत्सव कमिटी चित्तरंजन (आसनसोल),  कल्यानपुर आदि पूजा (आसनसोल), अपकार गार्डन दुर्गापूजा कमिटी (आसनसोल),  फुलझोर सर्वोजनिन  दुर्गापूजा कमिटी (दुर्गापुर)।   शेरा कोविड स्वास्थ्य विधि : नवविकास (आसनसोल), धन्दाबाद  पूर्वांचल सर्वोजनिन  (दुर्गापुर), उर्वशी सर्वोजनिन दुर्गोत्सव कमिटी (दुर्गापुर) शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर