रानीगंज : आस्था का महापर्व छठ पूजा के पहला अर्ध्य के दिन बुधवार की शाम छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान शिल्पांचल के लगभग सभी प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. जेके नगर कंपनी तलाब के छठ घाट पर स्थानीय नवनीत क्लब द्वारा भव्य आयोजन किया गया. क्लब द्वारा पूरे घाट पर भव्य विद्युत सज्जा की गई तथा भगवान सूर्य का मूर्ति स्थापित किया गया.इसके अलावा रानीगंज के कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन भी किया गया. कलाकारों ने छठ गीत के साथ-साथ कई भक्ति गीत गाए जिसे दर्शकों ने खूब सराहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एसीपी सेंट्रल तथागत पांडे उपस्थित हुए.इसके अलावा जेके नगर वेदांता के जीएम, निमचा फांड़ी प्रभारी मैईनुल हक उपस्थित हुए.नवनीत क्लब के अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद बर्मन ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए उन्हें छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया.

0 टिप्पणियाँ