Slide 1 Slide 2 Slide 3

मरीज के मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने मचाया हंगामा

मृतक अंडाल थाना के काजोरा का रहने वाला

अस्पताल के दो चिकित्सकों पर थाना में शिकायत दर्ज





दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत शोभापुर स्थित निजी अस्पताल के समक्ष गुरुवार की सुबह चिकित्सा में लापरवाही बरतने के आरोप में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. जिससे अस्पताल के समीप में अफरा-तफरी मच गई . सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं हंगामा मचा रहे लोगों को शांत किया. इस दौरान आक्रोशित मृतक के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों एवं प्रशासन के जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की की. एवं अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दो चिकित्सकों के खिलाफ दुर्गापुर थाने में मामला दर्ज कराया. दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया. उल्लेखनीय है कि अंडाल थाना के काजोड़ा निवासी काजल मंडल( 45 ) निजी प्लांट में अस्थाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था. 3 दिन पहले पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजनों ने काजल को दुर्गापुर के शोभापुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लिए भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई. काजल की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए, एवं अस्पताल के इमरजेंसी एवं मेन गेट के समीप चिकित्सा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. मृतक के भाई चंचल मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ही इलाजरत काजल मंडल की मौत हुई है. वही सरकार द्वारा दिए गए स्वास्थ्य साथी कार्ड रहने के बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने में देरी की. जिससे काजल की मौत हुई है. चंचल मंडल ने आरोप लगाया कि बड़े नामी अस्पताल सिर्फ नाम का रह गया है. अस्पताल में दक्ष चिकित्सकों के बदले प्रशिक्षण ले रहे चिकित्सकों एवं नर्सों के जरिए जटिल रोगों का इलाज कराया जाता है. प्रशिक्षण ले रहे चिकित्सकों की लापरवाही के कारण अस्पताल में मरीजों की मौत हो रही है. प्रशासन को चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. इस बारे में अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट सीताराम घोष ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है , अस्पताल में बेहतर चिकित्सा के जरिए ही मरीज का इलाज किया जा रहा था, गुरुवार को अक्समात उनकी मौत हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त