Slide 1 Slide 2 Slide 3

दुर्गापुर के निर्माण में आनंद बाबू का योगदान भुलाई नहीं जा सकती: चेयरमैन




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के भीरंगी मोड़ संलग्न स्थित शिशु उद्यान में शुक्रवार पूर्व सांसद स्वर्गीय आनंद गोपाल मुखर्जी के 96 वी जयंती मनाई गई . मौके पर उपस्थित समाज के उपस्थित विशिष्ट लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. मौके पर मौजूद दुर्गापुर नगर निगम के चेयरमैन मृगेंद्र नाथ पाल ने कहा कि दुर्गापुर के निर्माण में आनंद बाबू की योगदान को शहरवासी कभी नहीं भूल सकते, आनंद गोपाल मुखर्जी ने श्रमिकों के अधिकार के लिए जीवन भर प्रयासरत रहे, कांग्रेस सांसद आनंद बाबू के कार्यकाल में दुर्गापुर, आसनसोल का औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए थे. दुर्गापुर स्टील प्लांट के निर्माण एवं प्लांट के उत्पादन में श्रमिकों की भूमिकाओं पर आनंद बाबू हमेशा तत्पर रहते थे. श्रमिक नेता के साथ-साथ आनंद बाबू समाज के हर वर्ग के उत्थान के बारे में प्रयासरत रहते थे . दुर्गापुर के निर्माण में आनंद गोपाल मुखर्जी ध्रुव तारे की तरह हमेशा चमकते रहेंगे. मौके पर इंटक सचिव विकास घटक, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण राय , नगर निगम की उप मेयर आनंदिता मुखर्जी, पूर्व मेयर सह पूर्व विधायक (पुत्र ) अपूर्व मुखर्जी, निगम के एमआईसी राखी तिवारी, बोरो चेयरमैन रामा प्रसाद हालदार, पार्षद सुशील चटर्जी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त