फुटबॉल टूर्नामेंट में हुरमाडागा की टीम विजयी



जामुड़िया : तृणमूल कांग्रेस की ओर से जामुड़िया थाना रोड स्थित क्रीड़ा संस्कार फुटबाल मैदान में शनिवार को एक दिवसीय नाॅक आउट फुटबाल टुनामेनट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका फाइनल मैच हुरमाडागा एवं बेनाली के बीच खेला गया। जिसमें हुरमाडागा ने अपने विरोधी टीम को टाईब्रेकर में हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार हुरमाडागा आदिवासी टीम के खिलाड़ी सुनील मुर्मू को दिया गया। मौके पर जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह सभी खिलाड़ियों की अफजाई करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत ही जरूरी है। फुटबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की और से सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस फुटबाल मैदान का जीर्णोद्धार करने के लिए जो भी बन सकेगा हम जरूर पुर्ण करेंगे। मौके पर साधन राॅय, शेख शानदार, प्रवीर राॅय , शेख दिलदार, गंगु साव , अब्दुल हाउस, सुरज मोदी, नंद किशोर गुप्ता, गोपाल केसरी, सुब्रत अधिकारी , घनश्याम जसवाल, मृदुल चक्रवर्ती, ममुन रसीद आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त