सोनामुखी में दिलीप घोष की रैली को पुलिस प्रशासन ने रोका




बांकुड़ा-राज्य में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी करने की मांग को लेकर विष्णुपुर सांगठनिक भाजपा की तरफ से सोनामुखी में रैली का आयोजन किया गया था. इन रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बंदोपाध्याय जिला अध्यक्ष सुजीत अगस्ती सोनामुखी से भाजपा विधायक दिवाकर घोरामी की अगुआई में किया जा रहा था ,किंतु पुलिस प्रशासन की तरफ से विरोध रैली नहीं निकालने दी गई एवं रैली को गंतव्य स्थल पर ही रोक दिया गया ,जिससे सभी बड़े नेता एवं कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए .यहां तक की रैली में शामिल माइक तक को छीन लिया गया घटना को लेकर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसके लिए विशाल पुलिस वाहिनी मुस्तैद की गई थी, एक तरफ पुलिस प्रशासन और दूसरी तरफ भाजपा नेता व कार्यकर्ता दोनों के बीच बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की जाती रही और आखिर अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी हुई एवं व्यक्तिगत बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया .


मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष का कहना की पुलिस को गलत सूचना दी गई है कि 1 किलोमीटर तक रैली निकाली जाएगी. आज हम लोगों को यहां नहीं करने दिया गया, लेकिन मेरा यह मानना कि इस प्रकार की रैली सब जगह पर तो हो रही है ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर .तो यहां क्यों नहीं करने दिया गया .हमें मालूम है कि यहां सोनामुखी से विधायक भी भाजपा का है और जिला का सांसद भी भाजपा से हैं जिसके कारण ही तृणमूल सरकार की पुलिस प्रशासन ने हमें अनुमति प्रदान नहीं दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता