राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद तृणमूल खेमे में शोक की लहर, आसनसोल नगर निगम ने दी श्रद्धांजलि





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा निगम के आलोचनागार में शुक्रवार को राज्य के पंचायत मंत्री सह तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी की मौत के बाद उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रशासन बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, वाइस चेयरमैन डॉ अमिताभ बसु, मानस दास, बोर्ड सदस्य चंद्र शेखर कुंडू, दिव्येन्दु भगत, मीर हाशिम, तृणमूल नेता आकाश मुखर्जी, रबिउल इस्लाम आदि ने स्वर्गीय मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मालूम हो कि
सुब्रत मुखर्जी का गुरुवार को कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। मुखर्जी (75) लंबे समय से बीमार थे। वह राज्य के पंचायत मंत्री थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एसएसकेएम अस्पताल गई थीं और उन्होंने गुरुवार देर शाम अपने वरिष्ठ नेता के निधन की घोषणा की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं यकीन नहीं कर सकती हूं कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं। वह पार्टी के एक समर्पित नेता थे। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।”
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी ने सांस लेने में गंभीर परेशानी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद पिछले हफ्ते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त