Slide 1 Slide 2 Slide 3

कार्तिक पूर्णिमा पर महर्षि सदाफल देव आश्रम निंघा में पांच कुंडीय विश्व शांति वैदिक यज्ञ



जामुड़िया : मासिक हवन यज्ञ कार्यक्रम के तहत कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सदाफल देव आश्रम निंघा में पांच कुंडीय वैदिक हवन यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ में ब्रह्मविद्या विहंगम योग से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को अखंड सर्वेद ग्रंथ का पाठ किया गया। इसके पश्चात शुक्रवार की सुबह सत्संग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई सत्संग में उपस्थित शिष्यों ने भजन एवं प्रवचन प्रस्तुत किए। आश्रम के पुरोहित कृष्णा विद्यार्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के पश्चात आश्रम द्वारा संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर 28 अक्टूबर को पांडेश्वर में हुए रक्त दाताओं को विज्ञान देव महाराज का हस्ताक्षर किया हुआ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यज्ञ के बाद आरती शांति पाठ एवं भंडारा का आयोजन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त