दुर्गापुर-आर्मी इंटेलीजेंस विभाग की टीम ने मंगलवार को पानागढ़ सैनिक छावनी के 1 नंबर गेट के पास से बंगाल पुलिस में नौकरी का झांसा देकर एक महिला कब्बडी खिलाड़ी से ठगी करने के आरोप में सेना के भगोड़ा जवान को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी स्वपन मंडल नदिया जिला के निकासीपाड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है. आर्मी इंटेलीजेंस विभाग सूत्रों के अनुसार स्वपन मंडल भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात था, लेकिन जुलाई 2012 से वह भगोड़ा घोषित है. मंगलवार को वह महिला कब्बडी खिलाड़ी को बंगाल पुलिस में महिला कॉन्स्टेबल की नौकरी देने के लिये बुलाया था, तभी आर्मी इंटेलीजेंस विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया.आरोपी स्वपन मंडल को बुदबुद पुलिस को सौंप दिया गया.पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बुधवार को आरोपी स्वपन मंडल को बुदबुद थाना पुलिस ने दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 3दिनों के रिमांड पर भेज दिया.

0 टिप्पणियाँ