Slide 1 Slide 2 Slide 3

ग्रैंड आसनसोल प्रीमियर क्रिकेट लीग की शुरुआत को लेकर संवाददाता सम्मेलन



आसनसोल : ग्रैंड आसनसोल प्रीमियर क्रिकेट लीग की शुरुआत पहली बार आसनसोल में 12 नवंबर से होने जा रहा है इसे लेकर उषाग्राम के एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रीमियर लीग के आयोजनकर्ता निखिल ने संवाददाताओं को बताया कि आसनसोल में पहली बार क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है जो कि 12 नवंबर से 20 नवंबर तक आसनसोल के लोको ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। 20 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। यह विशेष रूप से आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत टैलेंटेड खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में आसनसोल क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट के विनर को पचास हजार तथा रनर को तीस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट टेनिस बॉल से खेला जाएगा इसे लेकर आज इस होटल में खिलाड़ियों का ऑक्शन रखा गया है। जिसमें कुल 10 टीमों के 45 रजिस्टर्ड खिलाड़ी हिस्सा लिए हैं। इस ऑप्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी कुल्टी के राकेश साव हैं। जिन्हें 8000 रुपये में खरीदा गया है। आने वाले समय में इस टूर्नामेंट का सिर्फ जिला में ही नहीं बल्कि राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त