शाईनी घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ दुर्गापुर के कई जगहों पर प्रदर्शन

भगत सिंह मोड़ ,सिटी सेंटर ,इस्पात नगर में कई स्थानों पर प्रदर्शन





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार तृणमूल युवा राज्य अध्यक्षा शाइनी घोष को त्रिपुरा में गिरफ्तार किए जाने की घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कई जगहों पर टायर जलाए एवं पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया . शहर के भगत सिंह मोड़ समीप सोमवार तृणमूल कांग्रेस युवा संगठन की ओर से गिरफ्तारी के खिलाफ रोड जाम एवम टायर जलाकर प्रदर्शन किया. ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चांद , माजाद हुसैन ने बताया कि त्रिपुरा के भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने तृणमूल राज्य अध्यक्ष को बेवजह गिरफ्तार किया है .त्रिपुरा की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, भाजपा शासित सरकार तृणमूल के बढ़ते प्रभाव से घबरा गई है , विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में भाजपा को बेदखल कर हटाकर तृणमूल की सरकार बनेगी. मौके पर आजाद सिंह, संजय घोष , लालटू घोष ,एमडी नियाज इत्यादि मौजूद थे .इसके अलावा सिटी सेंटर इलाके में तृणमूल महिला संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां निगम के एम आई सी राखी तिवारी, लखी महतो सहित महिला समर्थकों ने प्रदर्शन किया.चार नंबर वार्ड अंतर्गत भारती मोड समिप कार्यालय के पार्षद स्वरूप मुखर्जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया, मौके पर प्रसनजीत चक्रवर्ती सहित कई नेता मौजूद थे. इसके अलावा बेनाचिटी , मेन गेट माया बाजार इत्यादि स्थानों में विरोध प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन