आसनसोल उत्सव आयोजन को लेकर कोर कमेटी की पहली बैठक, 7 से 16 जनवरी तक होगा उत्सव का आयोजन




आसनसोल : आसनसोल उत्सव 2022 को लेकर रविवार को राज्य कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक के आवासीय कार्यालय में कोर कमिटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंत्री मलय घटक ने की। मौके पर आईएनटीटीयुसी के जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, पूर्व पार्षद सह बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, निगम प्रशासक बोर्ड के सदस्य चन्द्रशेखर कुंडू, निगम के उप चेयरमैन सह बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल अमिताभ बासू, पूर्व पार्षद गुरुदास चटर्जी उर्फ राकेट, समाज सेवी सह उद्योगपति एच एन मिश्रा, सुमित गांगुली, आसनसोल जिला कोर्ट के पीपी बचू दा मौजूद रहे। उत्सव को लेकर मंत्री मलय घटक ने पत्रकारों को बताया कि आसनसोल उत्सव 2022 को लेकर आज पहली चरण की बैठक की गई है। आसनसोल उत्सव का आयोजन नववर्ष के पहले माह के 7 से 16 जनवरी 2022 को किया जाएगा। उत्सव की रूपरेखा को लेकर जल्द ही एक संवाददाता सम्मेलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन