दिवाली की रात इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, एक लाख के समान जल कर नष्ट, 2 लाख नगद हुए स्वाहा



बराकर-दिवाली की रात बेगुनिया बाजार के पास स्थित लाइट हाउस इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक ही आग लग गई। आग की लपटे जैसे ही पास में हो रही काली पूजा कमेटी के सदस्यों ने देखा, तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। दिवाली होने की वजह से ज्यादातर दुकानें बंद रही ,नतीजा, आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। पूजा कमेटी के सदस्यों ने इसकी सूचना दुकान वाले और बराकर थाना प्रभारी शीतल नाग को दिया। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग भी तुरंत घटनास्थल पहुंचा और आग पर काबू पाया। वहीं दुकान मालिक संदीप केडिया भी अपनी दुकान पहुंचे और ताला खोल कर देखा तो सामान लगभग पूरी तरह से जल चुके थे। वहीं आग की खबर के बाद बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी गई और 40 मिनट के बाद दुबारा बिजली बहाल की गई। दमकल अधिकारी का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पीड़ित दुकान मालिक का कहना है कि 1 लाख रुपए के समान इस अगलगी में जलकर खाक हो गए हैं जबकि दुकान में रखे 2 लाख नगद रुपये भी जल गये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त