Slide 1 Slide 2 Slide 3

कोयला तस्करी मामले में जयदेव मंडल, नीरदबरण मंडल, गुरुपद माजी और नारायण नंदा को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 23 नवंबर को



आसनसोल : कोयला तस्करी मामले में सबसे बड़े आरोपी अनूप माजी उर्फ ​​लाला के चार करीबी जयदेव मंडल, नीरदबरण मंडल, गुरुपद माजी और नारायण नंदा को सोमवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया। जहां इनके वकीलों ने इनकी जमानत की अर्जी दी। सीबीआई विशेष अदालत ने चारों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई अब 23 नवंबर को दी गई है। मालूम हो कि सीबीआई (मामला संख्या 22/20) ने बंदियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120/बी और 409 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (ए) और 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। राज्य पुलिस, काम्बैट फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच इन चारों को शुक्रवार सुबह आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। इसके पहले सीबीआई ने जयदेव को तीन और बाकी सभी को दो बार रिमांड पर लिया था। सीबीआई ने पिछले साल 26 नवंबर को अनूप मांझी और ईसीएल के दो जीएम और तीन सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ अवैध खनन, चोरी और कोयले की तस्करी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने बाद में इस मामले में देशभर में करीब 30 जगहों पर तलाशी ली थी। कोयला तस्करी मामले में जयदेव मंडल, नारन नंदा के घर, नीरद मंडल,  गुरुपद माजी के घर पर छापा मारा था और वहां से भी कुछ जानकारी एकत्र की थी। माना जा रहा है कि सीबीआई द्वारा चारों को गिरफ्तार करने के बाद कई प्रभावशाली लोगों और तत्कालीन पुलिस के प्रभारी कई अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं इसलिए इस मामले की जड़ तक जाने के लिए सीबीआई इनकी जमानत नहीं होने दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त