Slide 1 Slide 2 Slide 3

18 माह के पश्चात विद्यालय खुलने से छात्रों के चेहरे पर मुस्कान छाई




बांकुड़ा--- लगभग 18 महीनों से कोविड महामारी के कारण बंद पड़े स्कूल कॉलेजों के खुलते ही छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई .राज्य सरकार के घोषणा के मुताबिक 16 नवंबर से कक्षा नौ से बारह की कक्षाएं शुरू हो गई . मंगलवार को बांकुरा जिले के स्कूलों में पहले दिन स्कूल के शिक्षकों ने विशेष विशेष अंदाज में छात्रो का स्वागत किया. कहीं छात्रो को गुलदस्ता देकर तो कहीं चॉकलेट ,पेन ,सेनिटाइजर एवं मास्क के जरिए छात्रों का अभिवादन किया

 नियमों के मुताबिक प्रत्येक बेंच में दो छात्रो को बैठाने की व्यवस्था की गई . इधर स्कुलो को भी फूलों से सजाया गया था जिससे छात्रो में उत्साह बढ़े . सभी विद्यार्थी लंबे समय के बाद स्कूल आने से बहुत खुश नजर आए क्योंकि वे इतने लंबे समय से अपने दोस्तों से मिल रहे हैं और शिक्षकों के साथ आमने-सामने पढ़कर वे भी बहुत खुश हैं

 इस बारे में बाँकुड़ा बंग विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल के छात्रों को कोविड के नियमों के अनुसार कक्षाएं ली जाएंगी.थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनिटाइजिंग के द्वारा छात्रो को प्रवेश दिया गया .कोरोना नियमो को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन के तरफ से कुछ नियम बनाये गए है जिन पर ध्यान दिया जाएगा .

इधर बहुत दिनों के बाद स्कूल में घंटी बजते देखकर कुछ लोग भावुक नजर आए .एवं आनंदित नजर आए .हर एक अभिभावक के चेहरे पर भी खुशी देखी गई .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त