Slide 1 Slide 2 Slide 3

अंजुमन तरक्की उर्दु हिंद की तरफ से आसनसोल के ईदगाह स्कूल में 170 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित,

 कार्यक्रम के दौरान संस्था के राज्य सचिव की मौत





आसनसोल : अंजुमन तरक्की ए उर्दु हिंद आसनसोल दुर्गापुर महकमा के द्वारा रविवार को दसवीं और बारहवीं के 170 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खुशनुमा माहौल में शुरू हुआ लेकिन कार्यक्रम का अंत संस्था के प्रदेश सचिव की मौत के दुखद खबर के साथ समाप्त हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को सम्मानित करने के बाद छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रूहानी नज्में भी पेश की। वही आसनसोल दुर्गापुर कोलकाता से आए विभिन्न गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने को लेकर कई सलाहें दी।

 इस दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई। अंजुमन तरक्की उर्दु हिंद के प्रदेश सचिव एम ए कासिम अली वक्तव्य पेश कर रहे थे कि अचानक वे बेहोश होकर गिर गये। उन्हें तत्काल आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कार्यक्रम में मौजूद सभी के लोग काफी दुखी हुए। मृतक एम ए कासिम अली खासकर कोलकाता से इस कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उनके निधन पर संस्था के सदस्य व पूर्व पार्षद अब्दुल जलील ने बताया कि एम ए कासिम अली की मौत से अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने जीवन काल में उर्दू भाषा को ऊंचाई पर ले जाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। वे सभी को जोड़ कर चलने वाले इंसान थे। उनकी मौत भी उर्दू के कार्यक्रम के दौरान ही हुई। उन्होंने उर्दू के लिए जो सेवा किया है। उनकी रिक्ता को कोई नहीं भर सकता। वे हंसमुख और सबसे मधुर व्यवहार करने वाले व्यक्ति थे। आज जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो उन्हें थोड़ी तकलीफ थी। वह अपने व्यक्तव्य देने के लिए उठे। वक्तव्य शुरू किए। वे इधर-उधर के बातें नहीं करते थे। वह काम के बातों पर ज्यादा जोर देते थे। अपने वक्तव्य देने के दौरान अचानक में माइक पकड़ कर पीछे गिर गए और बेहोश हो गए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। वह हमारे बीच थे और अचानक हमें छोड़कर कैसे चले गए। उनके निधन से हम सभी सदमे में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त