Slide 1 Slide 2 Slide 3

सुरक्षा संस्था की और से 160 चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया.




 रानीगंज-सामाजिक संस्था सुरक्षा की और से सोमवार को रानीगंज प्रखंड अन्तर्गत सरकारी अस्पतालों में कार्यरत 160 चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया गया.सोमवार की शाम को रानीगंज ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ सेंटर में चिकित्सक जैएनएम नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र देकर कोरोना वारियर्स के रूप में नवाजा गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योगपति एवं समाजसेवी एसएस पारही ने चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल  में 24 घंटे सरकारी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की जान बचाने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है ,लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं वैक्सीनेशन सुचारू रूप से चलाने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है. शहर के वरिष्ठ पत्रकार विमल देव गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा संस्था के सदस्यो ने  कोरोना काल मे लोगों की बढ़ चढ़ कर मदद किया.  सुरक्षा के अध्यक्ष  दलजीत सिंह वाधवा ने कहा कि कोरोना की कठिन परिस्थिति में  शहर के लगभग सभी सामाजिक संस्थानों के सदस्यों ने लोगों की सेवा में अहम भूमिका निभाई है . आज सभी चिकित्सकों को सम्मानित करके हम लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इस मौके पर रानीगंज ब्लॉक् मेडिकल अधिकारी मनोज शर्मा , चिकित्सक तितली सामंतो,डॉक्टर कोमल केसरी ,वैशाखी अधिकारी, देविका बोराल, किया देवनाथ, संपा गोस्वामी, वैशाखी अधिकारी आदि को सम्मानित किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त