12 सूत्री मांगों को लेकर सलानपुर ब्लाक आदिवासी संप्रदाय की तरफ से बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन





सलानपुर-सलानपुर ब्लाक के आदिवासी संप्रदाय अधिकार के तहत लगभग 12 सूत्री मांगों को सामने रखकर सलानपुर बीडीओ आदिती बसु को ज्ञापन सौंपा गया. आदिवासियों का कहना है कि हमारे समाज के लोग सरकारी नौकरी से लेकर विभिन्न तरह की सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं. अपनी मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपने के बाद आदिवासी संप्रदाय के लोगों ने बताया कि हमारी पहली मांग रही है कि आदिवासियों को जो जमीन सरकार की तरफ से दी गई है उसे किसी भी तरह से उन्हें हटाया नहीं जा सकता है. आदिवासियों द्वारा दखल की गई जमीन का पट्टा उन्हें सौंपना होगा. एसटी सर्टिफिकेट को गलत हाथों में सौंपने से रोकना होगा. आदिवासी ग्रामों में बने शमशान को रिकॉर्ड करना होगा. सलानपुर ब्लाक सहकारी वन ध्वस्त नहीं करना होगा. आदिवासी संथाल लड़कियों को अपने संप्रदाय के नियम को छोड़कर कोर्ट के मैरिज एक्ट को मानना नहीं चलेगा. इस तरह की कई मांगों को लेकर अस्सलाम पुर बिडियो ऑफिस में आदिवासी संप्रदाय की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया. इस विषय को लेकर उनके प्रतिनिधि के रूप में मोतीलाल सोरेन और आदिवासी समाज के आसनसोल दुर्गापुर कोआर्डिनेशन कमेटी के सेक्रेटरी सुनील कुंडू सलानपुर ब्लाक आदिवासी संप्रदाय के सेक्रेटरी बाबूराम टूडू, सलानपुर ब्लाक आदिवासी कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित थे. इन लोगों ने वीडियो से मुलाकात के बाद कहा कि हमें बीडीओ से मिलकर काफी खुशी हुई क्योंकि उनकी तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनकी जो मांगे हैं उनका सम्मान किया जाएगा और उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीडीओ की तरफ से आदिवासियों के हक की कई सारी बातें कई सारी जानकारी उन्हें दी गई जिसका उन्हें ज्ञान नहीं था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त