मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल के तीन व दुर्गापुर के दो पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन किया





आसनसोल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा रविवार को पश्चिम बर्दवान जिले के पांच दुर्गापूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इन पूजा पंडालों में आसनसोल कल्याणपुर के सेक्टर दुर्गापूजा कमिटी, कोर्ट रोड सर्वजनिन पूजा कमिटी, अपकार गार्डेन दुर्गापूजा कमेटी और दुर्गापुर में गोपालमाठ युवा महल और सिटी सेंटर के चतुरंग दुर्गापूजा शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है जिसे सभी धर्मों के लोग एकसाथ मिलकर मनाते हैं। सभी समुदायों के लोग मिल कर पूजा घूमते हैं तथा इसका आनंद लेते हैं। इस दौरान अपकार गार्डन में जिलाशासक एस अरुण प्रसाद, पुलिस आयुक्त एन सुधीर कुमार, डीसीपी अंशुमान साहा, आईएनटीटीयूसी के जिलाध्यक्ष अभिजित घटक, पूजा कमिटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर रॉय, सचिव प्रसेनजित दत्ता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे। कोर्ट रोड पूजा कमेटी में एडीएम डा. अभिजीत शेवाले, डीसीपी डा. कुलदीप एसएस एवं पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त