दुर्गापुर में विसर्जन के दौरान बम बाजी




दुर्गापुर-दुर्गापुर के बेनाचिटी स्थित अन्नपूर्णा नगर इलाके में शनिवार की देर संध्या प्रतिमा विसर्जन के दौरान दूसरे मोहल्ले के कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया एवं बम बाजी करते हुए कई वाहनों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए. जिससे विसर्जन करने आए लोगों में भगदड़ मच गई, बम बाजी की घटना से इलाके के लोगों में भय और दहशत व्याप्त हो गया . सूचना पाकर दुर्गापुर के एसीपी ध्रुव ज्योति मुखर्जी समेत विभिन्न थानों से काफी संख्या में पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंची . एवं स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया समाचार लिखे जाने तक इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात किए गए .स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की शाम अन्नपूर्णा नगर में प्रतिमा विसर्जन का आयोजन गया था. आरोप है कि इसी दौरान पास के मोहल्ले के कुछ युवक भीड़ में खड़े छोटे-छोटे बच्चों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे , बच्चों द्वारा पैसा देने से इनकार करने पर उक्त युवकों ने बच्चों की पिटाई करने लगे, जिससे भीड़ में खड़े कुछ लोगों ने विरोध कर दिया, उस समय सभी युवक चले गए, कुछ देर के बाद अचानक दर्जनों की संख्या में युवकों का दल विसर्जन के भीड़ पर हमला कर दिया एवं बीमबाजी करते हुए लोगों की पिटाई करने लगे , जिससे कई लोग घायल हुए . वही हमलावरों ने मारुति कार , मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ मचाते हुए फरार हो गये.इस बारे में एसीपी ध्रुव ज्योति मुखर्जी ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच शायद कुछ पैसे के लेनदेन के लिए घटना हुई है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है कुछ युवकों के खिलाफ शिकायत मिल रही है जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त