रानीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने






रानीगंज : रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरुवार को ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ के चिकित्सकों एवं कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया . इस दौरान चेंबर के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में 24 घंटे अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों को चिकित्सा प्रदान करना, वैक्सीन प्रदान करना एवं कोरोना जांच में अभूतपूर्व भूमिका चिकिस्कों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों ने निभाई है,वहीं भारत ने आज 100 करोड वैक्सीन के डोज देने की उपलब्धि प्रदान की है, यह पूरे भारतवासियों के लिए गौरव के विषय है,इस उपलब्धि के पीछे हमारे देश के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी है. इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ के सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करता है. इस अभूतपूर्व कार्य के लिए हमलोग हमेशा उनके ऋणी रहेंगे. चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ के चिकित्सकों एवं कर्मियों को सम्मानित करके हम गर्व महसूस कर रहे हैं. बिना छुट्टी के इन्होंने लोगों को चिकित्सा सेवा देने में अभूतपूर्व योगदान दिया है. प्राइमरी हेल्थ सेंटर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉ अलका तिरके, डॉक्टर कन्हैयालाल केसरी, डॉक्टर कोमल केसरी, डॉक्टर घोषाल, एवं ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ के सभी कर्मियों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया. सचिव अरुण भरतिया ने कहा कि ब्लॉक प्राईमरी हेल्थ के महिला चिकित्सक अलका तिरके  ने प्रतिदिन कोलकाता से रानीगंज आकर लोगों को चिकित्सा सेवा दी है,उनके जज्बे को हमलोग सलाम करते हैं. चेंबर की तरफ से मनोज केसरी, सुधीर अग्रवाल, स्वपन कर, शरत कनोडिया, आदित्य केजरीवाल, राम प्रसाद गुप्ता,अरूमय कुंडू,दिनेश दारूका के द्वारा चिकित्सकों को उत्तरीय पहनाकर एवं मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त