Slide 1 Slide 2 Slide 3

विजय मिलन के तहत असंगठित श्रमिकों को एकजुट करने का प्रयास




दुर्गापुर: दुर्गापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग के डीवीसी मोड़ के समीप रविवार तृणमूल समर्थित एनएचएआई इंसीडेंट डिपार्टमेंट कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन (आईएनटीटीयूसी) की ओर से विजय मिलन समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान जिले के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत 400 से अधिक ठेका श्रमिक शामिल थे. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर तृणमूल ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक , एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल , नगर निगम के एमआईसी राखी तिवारी, दीपंकर लाहा, निगम चेयरमैन मृगेंद्रनाथ पाल , सहित कई प्रतिनिधि मौजूद थे. उपस्थित श्रमिकों को बधाई देते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है. खासकर असंगठित श्रमिकों को अधिकार दिलाना सरकार का लक्ष्य है. यूनियन की ओर से विभिन्न तरीकों से एकजुट करने का कार्य जारी है. यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष समीर मुखर्जी ने कहा कि नेशनल हाईवे पर इंसीडेंट डिपार्टमेंट में कार्यरत श्रमिकों का अधिकार दिलाने के लिए पिछले कई वर्षों से यूनियन प्रयासरत है. अधिकांश श्रमिकों को सुविधा मिली है अभी भी कुछ अधिकार के लिए आंदोलन किए जाएंगे . मौके पर यूनियन के उज्जवल मुखर्जी, वामापद प्रसाद बनर्जी, विप्लव नाग , ललन कुमार सिंह, राजेश सिंह , आनंद दत्त , भीम सिंह, दिलीप राय , मोहन पाल , विकास गोप इत्यादि सक्रिय थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त